वीमेन पावर लाइन-1090
24×7 कॉल सेंटर, जहां महिलाएं, लड़कियों का पीछा करना, फोन पर परेशान करना, घरेलू हिंसा, साइबर उत्पीड़न, ब्लैकमेल आदि की शिकायत कर सकती हैं। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। पुलिस कॉल कर अभद्र व्यक्तियों को चेतावनी, परामर्श देती है, अनसुना करने वालों पर विधिक कार्रवाई होती है। कराई जाती है। आकस्मिक मामलों को तुरंत 112 पर ट्रांसफर कर त्वरित मदद उपलब्ध समस्या के समाधान तक फीडबैक व संपर्क बनाए रखा जाता है।
एंटी रोमियो स्क्वाड
सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहों, बाजारों, माल्सर, पार्क, स्कूल, कालेज कोचिंग संस्थान व अन्य स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने व महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़भानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन एवं टिप्पणियों की घटनाओं को रोकना एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा किया जाता है।