फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी न्यूज: देवर की शादी रुकवाने पुलिस के पास पहुंची भाभी, किए ऐसे खुलासे सुनकर दंग रह गई पुलिस!

Thu, 26 Oct 2023 11:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला के अनुसार, उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से अब तक उसका पति उसके पास नहीं आया। उसका देवर उसे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ पति की तरह ही रह रहा था। देवर से ही उसे चार साल की एक बेटी भी है। इधर कुछ दिनों से शादी की बात करने पर देवर एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
देवर ने दिया शादी का झांसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवर की शादी रुकवाने के लिए छितौना गांव की एक महिला जाल्हूपुर पुलिस चौकी पहुंची। महिला का कहना था कि उसके देवर ने उसे शादी का झांसा दिया था। अब वह चंदौली में शादी कर रहा है। इस पर चौकी प्रभारी ने महिला को चौबेपुर थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nati Imli Bharat Milap: भरत मिलाप पर पीएम-सीएम ने किया पोस्ट, लिखा- 'काशी का दृश्य भाव विभाेर करने वाला'
विज्ञापन


महिला के अनुसार, उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से अब तक उसका पति उसके पास नहीं आया। उसका देवर उसे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ पति की तरह ही रह रहा था। देवर से ही उसे चार साल की एक बेटी भी है। इधर कुछ दिनों से शादी की बात करने पर देवर एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा था। रुपये और बाइक देने में असमर्थता जताने पर देवर चंदौली में शादी कर रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने उसके देवर और बिरादरी के लोगों को बुलाया। घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इस संबंध में जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आए थे, लेकिन बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। महिला को कहा गया कि वह चौबेपुर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराए। मुकदमा दर्ज होने के बाद संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें