फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रधानाचार्य रघुनाथ की सलाह, सोशल मीडिया से युवाओं की एकाग्रता हो रही प्रभावित; जानें खास

Sun, 17 May 2026 10:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: इंटरमीडिएट कॉलेज वीरापट्टी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने, तकनीकी शिक्षा अपनाने और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दी गई कई जानकारियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरमीडिएट कॉलेज वीरापट्टी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में आयोजित अमर उजाला के ‘नई दिशा: भविष्य की ओर पहला कदम’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को प्रेरणा, उत्साह और नई ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित न रखकर जीवन के व्यापक दृष्टिकोण से परिचित कराना था।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट कॉलेज वीरापट्टी के प्रधानाचार्य रघुनाथ ने कक्षा 9 से 12 तक के करीब 460 विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग विद्यार्थियों की एकाग्रता को प्रभावित कर रहा है। घंटों रील देखने की आदत दिमाग पर नकारात्मक असर डालती है और पढ़ाई से ध्यान भटकाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को किताबें और अखबार पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि भविष्य की सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर सीखने की आदत भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने छात्रों से समय का सदुपयोग करने और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रघुनाथ और चंद्रबलि पटेल। - फोटो : संवाद
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कॅरिअर, पढ़ाई और सफलता से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका प्रधानाचार्य ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अभी से अपनी आदतों में सुधार करें और सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने के बजाय ज्ञानवर्धक गतिविधियों में रुचि लें तो भविष्य में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं।

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबलि पटेल ने छठी से नौवीं तक के करीब 450 छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजाना अखबार पढ़ने, ज्ञान बढ़ाने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों और निरंतर मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें