फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के चैटिंग पर रोक: वीआईपी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का न करें इस्तेमाल, कमिश्नर ने कही ये बात

Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस कर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान मोबाइल से चैटिंग करने पर रोक लगाई गई है। वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल का तभी प्रयोग करें, जब अतिआवश्यक हो। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल का तभी प्रयोग करें, जब अतिआवश्यक हो। ड्यूटी के दौरान मोबाइल से चैटिंग व अन्य काम पुलिस कर्मी न करें। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: ट्रैफिक एडवाइजरी देखें, फिर घर से निकलें; गृहमंत्री के दौरे को लेकर बदली गई व्यवस्था
विज्ञापन


वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन को किसी भी सूरत में कोई दिक्कत न होने पाए। कहीं भी किसी तरह से यातायात बाधित न हो। भीड़ नियंत्रण के लिए वीआईपी से संबंधित रूट की गलियों में पुलिसकर्मी रस्से का उपयोग करें। सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उनकी फुटेज सुरक्षित रखी जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Amit Shah Varanasi Visit: काशी में पूर्वांचल की पहली जनसभा करेंगे अमित शाह, पन्ना प्रमुख तक से बतियाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें