Varanasi News: पार्षद ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस सभी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराकर विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। इसको ध्यान में रखते हुए ही सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य करवाने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
नगर निगम के वार्ड नंबर तीन स्थित नवविस्तारित हथियान वीर बाबा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क का भाजपा पार्षद मंजू कन्नौजिया ने रविवार को शिलान्यास किया। विधि विधान से पूजन के बाद कॉलोनीवासियों की मौजूदगी में पार्षद ने ईट रखा और नारियल तोड़कर काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
कॉलोनी में लेन नंबर 1 से 6 तक होने वाले इस कार्य के लिए नगर निगम की ओर से 41.07 लाख रुपये स्वीकृत किया जा चुका है। नियमानुसार नवविस्तारित कॉलोनी में सीवर, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं भी दिलवाई जाएंगी।
इस दौरान पार्षद ने सुनील कन्नौजिया, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बाबू विश्वकर्मा, अभिनव श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि अजय वर्मा के साथ कालोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को भी देखा। कार्यक्रम में भीटारी के पार्षद रविंद्र सोनकर, मुकेश बारी, रामकुमार गुप्ता, मुकेश चौरसिया, लाल बहादुर, केशव सहाय, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।