फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : काशी के इस स्थान पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, ADG ट्रैफिक ने भेजा प्रस्ताव; जानें खास

Mon, 13 Jan 2025 04:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : काशी नगरी में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए एडीजी यातायात ने डीसीपी ट्रैफिक को प्रस्ताव भेजा है। मैदागिन से गोदौलिया के बीच चार पहिया मल्टीलेवल पार्किंग का प्लान बनाया गया है। इससे काशी विश्वनाथ दर्शन को आने वाले भक्तों काे काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
मैदागिन से गोदौलिया के बीच चार पहिया मल्टीलेवल पार्किंग की होगी व्यवस्था। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के कारण मैदागिन से गोदौलिया के बीच चार पहिया मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इस संबंध में एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा के. सत्य नारायण ने डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा ने रविवार को यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंट से बीएचयू की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात के दबाव के मद्देनजर रथयात्रा से कमच्छा और रथयात्रा से गुरुबाग के बाॅटल नेक के चौड़ीकरण की बात कही। 

उन्होंने कहा कि वाहन के तीन चालान से ज्यादा लंबित हों तो डीएल जब्त कर उसे निरस्त किया जाए। उन्होंने यातायात पुलिस लाइन में ई-रिक्शा मैनेजमेंट (टीएमएस) कार्यालय का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ई-रिक्शा के कलर बार कोड स्टीकर लगाने की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद एक ई-रिक्शा पर बार कोड चस्पा कर उसे स्वयं स्कैन कर परीक्षण किया। 

पुलिस अफसरों और कर्मियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को जल्द ही नए उपकरण, इंटरसेप्टर वाहन और बैरियर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय और सभी टीआई व टीएसआई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें