फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मामी से अफेयर था, बेटी को मार डाला': विवाहिता की मौत...ससुराल पहुंचे परिजन, लगाया आरोप; पति-सास-ससुर अरेस्ट

Fri, 24 Oct 2025 01:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विवाहिता की मौत की सूचना पाकर माैके पर चितईपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नेहा खरवार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्मनवीरपुर इलाके में स्थित देव नगर कॉलोनी में रहने वाली प्रयागराज में तैनात लोको पायलट आशीष खरवार उर्फ आशु की पत्नी नेहा खरवार (29) की देर रात में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। नेहा की मौत की सूचना मिलने पर उसके भाई विवेक, निखिल मां गीता मौके पर पहुंच गई। बेटी का हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी। 

विज्ञापन


भाई और मां का आरोप था कि नेहा ने रात में एक बजे फोन करके पति आशीष खरवार उर्फ आशु द्वारा जान से मार देने की कोशिश करने की जानकारी दी थी। इसके बाद नेहा का फोन बंद हो गया। मौके पर पहुंचे भाई, मां वह अन्य लोगों की मदद से उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसकी मौत पहले हो चुकी थी। 

नेहा के परिजनों का आरोप है कि नेहा के पति तकिया से उसकी गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे में लगे पंखे के ब्लेड में एक दुपट्टा फंसा दिया था। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को मृतका के पड़ोस रूम में रहने वाले पड़ोसी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने पति आशीष खरवार, बिजली विभाग से सेवानिवृत श्वसुर नारायण खरवार, सास उषा देवी को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। मौके पर जुटे स्थानीय लोग भी मृतका को परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर विरोध किए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि मूल रूप से चंदौली के वर्ष 2017 में नारायण खरवार ने मकान को बनवाया था। 

उनकी एक बड़ी बेटी थी, जो पहले ही सुसाइड कर ली थी। यहां मकान बनवाने के बाद उनका गांव से कोई ताल्लुक नहीं था। नारायण के बेटे आशीष की शादी डेढ़ साल पहले सोनारपुरा के रहने वाले गोवर्धन खरवार की बेटी नेहा के साथ हुई थी।

नेहा की मां गीता देवी, भाई निखिल और विवेक का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति नेहा को प्रताड़ित करते हुए मारपीट करता था। उसका पहले से संबंध उसके मामी के साथ था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक चितईपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। पूछताछ करने के लिए मृतका के पति आशीष, ससुर नारायण और सास को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें