ये था महिला प्रोफेसर का आरोप
महिला प्रोफेसर ने जो तहरीर दी थी, उसमें लिखा था कि वह कैंसर की मरीज हैं और बड़े ऑपरेशन से गुजरी है। लंबे समय से वह डॉ. सौरभ सिंह के अमर्यादित व्यवहार से परेशान है। डॉ. सौरभ सिंह की शह पाकर गत 26 मई को उनके साथ बाउंसर आशीष सिंह ने दुर्व्यवहार किया।
उनके साथ वह अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस पर वहां मौजूद बाउंसर धनंजय राय और हरपाल ने गलत नीयत के साथ उन्हें छूते हुए धक्का दिया। तीनों ने द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। प्रोफेसर ने कहा कि डॉ. सौरभ सिंह के इशारे पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार से वह आजिज आ गई है।