Varanasi News : परेड कोठी स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर सिगरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया।
सिगरा थाने के परेड कोठी क्षेत्र स्थित आशीर्वाद गेस्ट हाउस में कर्मचारी राजू यादव उर्फ छोटू (34) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। गेस्ट हाउस के प्रबंधक की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विजयनगरम मार्केट में फौजदार यादव की चाय की दुकान है। फौजदार के चार पुत्रों में सबसे छोटा राजू आशीर्वाद गेस्ट हाउस में पिछले आठ वर्षों से काम करता था। राजू की मां की बीमारी के कारण डेढ़ साल पहले मौत हुई थी। उसके बाद से ही वह तनाव में रहता था और शराब पीने का आदी भी था।
गेस्ट हाउस के प्रबंधक राकेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात राजू आराम करने के लिए गेस्ट हाउस के भूतल स्थित कमरा नंबर 102 में चला गया था। शुक्रवार को काफी देरी तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और खटखटाने पर आवाज भी नहीं आई। रोशनदान से झांकने पर राजू का शव फंदे से लटका मिला। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।