फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड : पुलिस ने राजेंद्र के भवन पर चिपकाई नोटिस, मां पहुंची कोर्ट; बोली- विशाल का नहीं...

Fri, 10 Jan 2025 09:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Mass Murder Case : भदैनी में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या में आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश विशाल कुमार गुप्ता उर्फ विक्की के घर पर बीते मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा की गई थी। पुलिस ने कहा कि यदि 30 दिन में विक्की ने पुलिस या अदालत के समक्ष समर्पण नहीं किया तो उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके बाद राजेंद्र की मां भी कोर्ट पहुंच गईं।
विज्ञापन
अपने आवास पर राजेंद्र गुप्ता की बुजुर्ग मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल का चर्चित मामला यानी पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड मामले में अब नया मोड़ आया है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार की अकेली बची राजेंद्र गुप्ता की बुजुर्ग मां शारदा देवी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन


बीते पांच नवंबर, 2024 को हुए इस हत्याकांड में राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र और सुवेंद्र के साथ-साथ बेटी गौरांगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शक है कि यह हत्या राजेंद्र के भतीजे विशाल गुप्ता ने की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने विशाल गुप्ता के फरार होने के कारण उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश लिया और मारे गए राजेंद्र गुप्ता के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। इसके अलावा, मुहल्ले में डुगडुगी भी पिटवाई गई, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


अब शारदा देवी ने कोर्ट में अपने अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी के माध्यम से एक आवेदन दायर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कुर्की की नोटिस जिस मकान पर चिपकाई गई है, वह उनके मरे हुए बेटे राजेंद्र गुप्ता के नाम पर दर्ज है। शारदा देवी ने कोर्ट से निवेदन किया है कि पुलिस उनके मकान की कुर्की की कार्रवाई को रोकने के निर्देश दे।

उन्होंने बताया कि यह मकान उनका निवास स्थान है और वे इसके किराए से अपना जीवनयापन करती हैं। बुजुर्ग मां ने यह भी कहा कि पुलिस जिस विशाल कुमार गुप्ता को हत्या का दोषी मान रही है, उसका इस मकान से कोई संबंध नहीं है। शारदा देवी ने पुलिस की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कोर्ट से इस मामले में उचित निर्देश देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें