6 महीने में ऑनलाइन होंगे पीले कार्ड, घर बैठे मिलेगी सुविधा
कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मौर्या ने संपत्तियों के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की, कि दाखिल-खारिज की धारा 213 के तहत नोटिस जारी किए जाने के उपरांत सभी जोन पर जनता को पीले कार्ड की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि अब पीले कार्ड की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्षद हनुमान प्रसाद और राज कपूर चौधरी ने सलारपुर और पहड़िया क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) बनाने वाली जमीन को कब्जे में लेने के लिए कहा।