इस प्रकार कुल मिलाकर चार महीनों में 2,59,672 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया है। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी हर महीने औसतन पांच हजार चालान किए जा रहे हैं।
यातायात विभाग के अनुसार, तमाम प्रयासों के बावजूद लोग नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहा है, लेकिन सड़क पर अनुशासन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
इस संबंध में एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि नियमों के पालन को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।