वाराणसी नगर निगम के द्वारा लगाया गया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम की कारस्तानी आज पूरे शहर में चर्चा का विषय है। सीएम योगी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर मंडलायुक्त सभागार में लगा नगर निगम का पोस्टर इसका कारण है।
यहां आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मंच पर जो पोस्टर लगा है उसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लिखा है। जबकि मुख्यंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रोटोकॉल में हमेशा योगी आदित्यनाथ ही लिखा आता है।
नगर निगम द्वारा हुई गलती चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल सीएम योगी सर्किट हाउस से कमिश्नरी के लिए निकल गए हैं। वो यहां वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद पीएम के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लोंगे। दोपहर बाद गोरखपुर चले जाएंगे।