नमो घाट पर तेलंगाना के कलाकारों ने किया कुचिपुड़ी नृत्य
काशी विरासत संरक्षण समिति की ओर से आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में तेलंगाना से आए कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया। कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गणपति नित्यम, ब्रह्मा अंजलि, हो शंभो आला सहित दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए। गुरु कलाकार जीएस वासु कात्यानी, वैष्णवी दीक्षित, एम साईं प्रणवी ने बारी-बारी से नृत्य का प्रदर्शन किया और देवी स्वरूपों का मंचन किया। कार्यक्रम के संयोजक अंशुमान महाराज ने कलाकारों का स्वागत एवं धन्यवाद दिया।
रुद्र महायज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के पास गंगातट पर 24वां नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का बुधवार को ध्वजारोहण से शुभारंभ हुआ। मार्कंडेय महादेव के पुजारी और कार्यक्रम के संयोजक विनोद गिरी ने बताया कि कथा तीन दिसंबर से शुरू है, यह 20 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। चार मार्च को जागरण व भंडारा होगा। ध्वजारोहण में डॉ. वीर बहादुर सिंह अन्नू, सुभाष चंद्र सिंह, अजय गोयल, श्यामू महराज, प्रेमदास महाराज आदि रहे।