चुनाव में दो राज्यमंत्री, तीन विधायक और तीन एमएलसी ने डाले वोट
चुनाव में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और हंसराज विश्वकर्मा ने मतदान किया। विधायकों में डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव और सुनील पटेल ने वोट डाला। विधान परिषद सदस्यों में धर्मेंद्र राय, अन्नपूर्णा सिंह और सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मतदान किया। कार्यकारिणी चुनाव की मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 112 सदस्य शामिल हैं। इनमें दो सांसद, पांच विधायक, पांच विधान परिषद सदस्य और 100 पार्षद हैं। नगर निगम की ओर से सभी मतदाताओं को मतदान के लिए पत्र भेजा गया था। सांसदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। विधायकों में शिवपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को छोड़कर अन्य चार विधायकों ने मतदान किया। विधान परिषद सदस्यों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'' को छोड़कर अन्य चार सदस्यों ने मतदान किया।
शहर से बाहर होने के कारण प्रधानमंत्री समेत पांच मतदाता नहीं डाल सके वोट
शहर से बाहर होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं ले सके। इनमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'', सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और निर्दलीय पार्षद अर्चना यादव भी शामिल रहे।