फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत, पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ा

Fri, 17 Jul 2026 10:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भदऊचुंगी जीटी रोड पर मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोती- बिलखती मां और घटना के बाद पुलिस के कब्जे में वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी जीटी रोड पर निर्माण कार्य में लगे एक ट्रेलर की चपेट में आने से छह साल के धनराज विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के दौरान मां फुटपाथ पर बैठी हुई थी। उसके सामने ही हादसा हुआ। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
धनराज का परिवार भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। पिता गोलू विश्वकर्मा चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोलू को दो बेटे 10 साल का आकाश और छह साल का धनराज थे। शुक्रवार रात 8.15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी कज्जाकपुरा की ओर से काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगा तेज रफ्तार ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर वसंता कॉलेज की ओर भाग निकला। आदमपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें; भदोही में सनसनीखेज खुलासा: जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग को कई मामले में फंसाया, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

विज्ञापन

पहले भी जानलेवा साबित हो चुके हैं निर्माण कार्य में लगे भारी वाहन
काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 जून को भी एक हादसा सामने आया था। कोनिया पंचायती कुआं से कज्जाकपुरा रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाले मार्ग पर मिट्टी लादकर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर चारपाई पर सो रही बिंदु देवी (55) और उनके आठ वर्षीय बेटे किशन के ऊपर चढ़ गया था। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां कई सप्ताह तक चले इलाज के बाद उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें