फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नगर आयुक्त ने सीएफओ से मांगा जमीन देने का प्रस्ताव, कूड़ाघर को चहारदीवारी के अंदर कराने की तैयारी

Sat, 20 Dec 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सेनपुरा के खुले कूड़ाघर को चहारदीवारी के अंदर कराने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने सीएफओ से जमीन देने का प्रस्ताव मांगा है। 
 
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सेनपुरा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, पीली कोठी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, मछोदरी के सलेमपुरा मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। सेनपुरा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट में पाया कि फायर विभाग की दीवार से सटे कूड़ा घर से दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से जमीन देने का प्रस्ताव मांगा। ताकि चहारदीवारी के अंदर कूड़ाघर को कर दिया जाए। यहां पर पोर्टेबल कंपैक्टर मशीन लगाने की तैयारी है। सलेमपुरा मलिन बस्ती में डूडा की ओर से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निवासियों ने कार्यों को संतोषजनक बताया। 

निवासियों ने बताया कि हर घर में जलापूर्ति कनेक्शन होने के बावजूद समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमित और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मलिन बस्ती के निवासियों से अनुरोध किया कि उनके बच्चों का प्रवेश मछोदरी के स्मार्ट स्कूल में कराया जाए। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो समाधान कर बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन

पीलीकोठी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर लगेंगी अतिरिक्त मशीनें

पीली कोठी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण में कूड़ा निस्तारण कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने अतिरिक्त मशीनें लगाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। ताकि सेनपुरा कूड़ा डंपिंग स्थल का भार कम किया जा सके। साथ ही परिसर में निर्माणाधीन कार्यों को देखा। प्रस्तावित तालाब का निर्माण सुनिश्चित किया जाए , ताकि शेष भूमि का उपयोग डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की पार्किंग, वर्कशॉप, धुलाई स्थल, एमआरएफ सेंटर और कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए किया जा सके। साथ ही सुंदरीकरण के लिए भी एक समग्र कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्वीपिंग मशीन का डेमो
पीलीकोठी ट्रांसफर स्टेशन परिसर में टीपीएस कंपनी की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए स्वीपिंग मशीन का डेमो प्रस्तुत किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ट्रायल के रूप में इस मशीन का उपयोग कर उपयोगिता का आकलन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें