फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सबसे गर्म, पारा @44.2 डिग्री, पूर्वांचल में भी लू के थपेड़े

Sat, 06 May 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंक कर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्वांचल में शनिवार को आसमान से आग बरसती रही। नौ बजे के बाद से ही लू के थपेड़े देह को झुलसाने लगे थे। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, भदोही और गाजीपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन



वाराणसी में अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम 24.6 के साथ शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 34 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस साल 19 अप्रैल सबसे गर्म दिन था।

चंदौली का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27, जौनपुर  44 और 27, भदोही 44 और 27, गाजीपुर 44 और 26, मिर्जापुर 43 और 29, मऊ 42 और 29, बलिया 41 और 21 और सोनभद्र का तापमान 41 और 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें