फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज का असर, 15 दिन में बदले तेवर में दिखेगी यूपी पुलिस

Sat, 06 May 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा करते आईजी कानून व्यवस्‍था आदित्य मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी 15 से 20 दिनों में प्रदेश की पुलिस बदले तेवर में दिखेगी। आमजन को महसूस होगा कि प्रदेश में नई सरकार आने के बाद पुलिस और बेहतर तरीके से काम कर रही है। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्रा ने यह बातें पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस फरियादियों का साथ दे और झूठी शिकायत करने वाले जेल भेजे जाएं। जो पुलिसकर्मी अच्छा काम करेंगे उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और कर्तव्य से भटक गए पुलिसकर्मियों को सुधारा जाएगा।

पुलिस लाइन सभागार में वाराणसी जोन के दस जिलों की शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा एडीजी लॉ एंड आर्डर ने की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि आमजन के साथ पुलिस पक्षपात रहित व्यवहार कर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
विज्ञापन


जोन के सभी दस एसपी को कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट स्तर पर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं और उनकी मंशा अनुसार ही पुलिस जमीनी स्तर पर काम करे। गो तस्करी, अतिक्रमण और भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर आला अधिकारी आपराधिक वारदातों से जुड़े घटनास्थल पर जरूर पहुंचे।

कहा कि वारदातों का खुलासा पुलिस तेजी के साथ करेगी और पुराने अनसुलझे मामलों का भी अनावरण होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सहारनपुर की घटना दुखद है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और इस तरह की घटना प्रदेश के अन्य हिस्सों में न हो इसके लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को आगाह किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी चैनल दिखाए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई समस्या नहीं है। यदि ऐसे मामला सामने आएगा तो उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आईजी जोन डॉ. एन रविंदर और वाराणसी, आजमगढ़ व मिर्जापुर रेंज के डीआईजी रेंज और दस पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें