लोगों ने बस में तोड़फोड़ की
- फोटो : अमर उजाला
अजगरा चौकी से 500 मीटर पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस तेजी से नियार होते हुए आजमगढ़ को जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज था। एक महिला को बचाने में वाहन ने स्टेरिग काटा नियार की तरफ से अजगरा जा रहे मोपेड सवार दोनों युवक के सामने ऑटो आने से ओवरटेक करते समय आमने-सामने दोनों में जोरदार टक्कर हुई।
घटनास्थल पर ही शिवराम मौर्या की मौत हो गई। उसका साथी पन्ना मौर्या का पुत्र कुलदीप मौर्य घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था दुर्घटना होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पिटाई करते हुए अजगरा पुलिस चौकी भेज दिया। घटना के एक घंटे बाद भी 500 मीटर पर मौजूद अजगरा चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।
घटनास्थल पर मौजूद मोपेड और बस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने भेजा। घटना स्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और परिवहन निगम की बस ईट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद 2 घंटे पर थानाध्यक्ष चोलापुर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से स्थानीय लोगों ने कहा कि आजमगढ़ से आने जाने वाली बस तेजी से वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है स्थानीय पुलिस केवल वसूली कर रही है। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घटनास्थल पर लाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष चोलापुर ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुआवजे से संबंधित पत्र अधिकारियों को भेजा जाएगा। मृतक पांच भाई है पांचों में सबसे छोटा है मृतक मृतक की मां फुलवंती देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
हेलमेट पहना होता तो नहीं होती मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोपेड और बस के बीच हुई टक्कर में मौत को लेकर लोगों ने कहा कि यदि युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जिंदगी बच जाती। स्थानीय लोगों का कहना था कि मोपेड सवार और वाहन के बीच हुई टक्कर में सर वाहन से टकराने से उसकी मौत हुई। हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।
अजगरा चौकी के सामने पुलिस का लगा बैरियर दुर्घटना का बन सकता है कारण
दुर्घटना के बाद लोगों का गुस्सा अजगरा पुलिस चौकी पर लगाए गए बैरियर को लेकर फूटा। लोगों ने नाराजगी जाहिर की कि पुलिस अजगरा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर अवैध वसूली करती है। जिससे वाहन किसी दिन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।