वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवा सिम्पी चिनप्पा ने गुरुवार को मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवा सिम्पी चिनप्पा ने गुरुवार को पहाड़िया मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना स्थल की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और मतगणना के दिन पूरी सतर्कता बरतने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की मतगणना के दिन कार्मिकों व अन्य के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
इसके अलावा बैरिकडिंग की जा रही है। पूरे स्थल को सीसीटीवी से लैस किया गया है। मतगणना के दिन सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मतगणना के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। सादे कपड़ों में भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।सिवल पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ़ के जवान भी तैनात रहेंगे।