फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक शामिल, अनिल राजभर-रविंद्र जायसवाल को मिला ये पद

Wed, 21 Aug 2019 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी के तीन विधायक हुए सीएम योगी की कैबिनेट में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में इस बार भी काशी का दबदबा रहा है। इस बार काशी के तीन विधायकों को मंत्रीमंडल में जिम्मेदारियां दी गई हैं। वाराणसी के शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली, वहीं शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी को भी स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शिवपुर विधानसभा से विधायक अनिल राजभर ने का स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद से कद बढ़ा कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन


रवींद्र जायसवाल वालाणसी के शहर उत्तरी से दो बार विधायक रह चुके हैं। दूसरी ओर डॉ नीलकंठ तिवारी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई। शहर दक्षिणी से विधायक नीलकंठ तिवारी अभी तक विधि न्याय, युवा कल्याण, खेल एवं सूचना राज्य मंत्री थे।

विज्ञापन


हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद सहयोगी दल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके सभी विभागों का जिम्मा अनिल राजभर को सौंपा था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अनिल राजभर का कद बढ़ाकर भाजपा पूर्वांचल में उनके चेहरे से पिछड़ा वर्ग में अपनी पैठ मजबूत करेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल में वाराणसी के तीन विधायकों के शामिल होने से शहर के विकास में मजबूती आएगी। साथ ही जो काम वाराणसी की परियोजनाओं के लिए अधर में अटके हैं, उनको भी जल्दी ही दिशा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें