फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेस्टोरेंट संचालक पर तीन राउंड फायरिंग, चार बाइक से आए थे आठ नकाबपोश हमलावर

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नगवा पावर हाउस के सामने एक रेस्टोरेंट संचालक पर तीन राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नगवा पावर हाउस के पास रविवार की रात करीब 10 बजे के बाद 4 बाइक सवार आठ नकाबपोश बदमाश एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी आयुष सिंह को मारने पहुंचे। आयुष को पीटना शुरू किया तो रेस्टोरेंट संचालक विदिप सिंह ने रोका। इसी दौरान आरोपियों ने तीन राउंड हवा में फायरिंग की। विदिप सिंह और आयुष समेत अन्य लोग रेस्टोरेंट से भाग निकले। फायरिंग करने वाले की पहचान अनिकेत राय निवासी साकेत नगर के रूप में की गई।

विज्ञापन


करीब सात महीने पहले भी अनिकेत और उसके साथियों ने आयुष सिंह की पिटाई की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही निवासी विदिप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका साथी बिहार के भभुआ निवासी आयुष रात के समय रेस्टोरेंट पर था। 

रात करीब आठ युवक पहुंचे और आयुष की पिटाई कर दी। उसने बीचबचाव किया तो सभी आरोपी धमकाने लगे। इसी बीच अनिकेत राय ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। करीब सात महीने पहले भी इन्हीं युवकों ने दुर्गाकुंड क्षेत्र में हमला किया था। आरोपियों के खिलाफ भेलूपुर थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: आपात स्थिति से निपटने को वाराणसी पुलिस तैयार, कमिश्नर बोले- दंगाइयों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। सीसी कैमरे की फुटेज में हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी की पहचान कराई गई है। पीड़ित विदिप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम बरामद कारतूस की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें