फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए तैयार हो रही काशी: मेयर ने दोबारा किया नालों का निरीक्षण, सिल्ट उठाने की दी हिदायत

Sun, 23 Jun 2024 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बारिश से पहले वाराणसी में नाला सफाई का काम किया जा रहा है। इसे लेकर मेयर नाराजगी जता चुके हैं। रविवार को दोबारा नालों का निरीक्षण कर मेयर ने सिल्ट की सफाई करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
नाले का निरीक्षण करते मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को दोबारा पांडेयपुर, दौलतपुर, शांतिपुरम कॉलोनी के नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर सिल्ट निकालकर रखा गया था। जिसे तत्काल उठाने और बचे हुए नाला सफाई कार्य को पूरा कराने की हिदायत दी।

विज्ञापन


इसके बाद मेयर ने अंधरापुल स्थित रनिया महाल के मुख्य मार्ग से अंत तक नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर डिसिल्टिंग कार्य चल रहा था। सफाई में निकल रहे मलबे को तत्काल उठाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय जायसवाल, अशोक मौर्या, मदन मोहन दुबे, सिद्धनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

उधर रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज जाने वाले मार्ग पर नगर निगम ने नाला सफाई के बाद सड़क पर ही सिल्ट छोड़ दी है। स्थानीय लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। बारिश हुई तो जो सिल्ट निकाली गई है वह दोबारा नाले में चली जाएगी। 
विज्ञापन


क्षेत्र के राजन यादव ने बताया कि बीते एक सप्ताह से सिल्ट सड़क पर छोड़ी गई है। नाला सफाई करने वालों ने कहा कि एक दिन बाद सिल्ट उठा ली जाएगी। लेकिन आज एक सप्ताह बीत गया है बावजूद इसके सिल्ट नहीं उठाई गई है।  

विज्ञापन

रविंद्रपुरी में कीनाराम आश्रम के आसपास भरा सीवर

रविंद्रपुरी में कीनाराम आश्रम के आसपास भरा सीवर - फोटो : अमर उजाला
नाला सफाई न होने से रविंद्रपुरी में कीनाराम आश्रम के आसपास सीवर ओवरफ्लो कर घरों के सामने लगा है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल से शिकायत की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कैंट से लंका के लिए इसी मार्ग का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वहां सफाई का काम शुरू कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें