फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के मॉल में फायरिंगः शव रख कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने अपराधियों पर किया इनाम का ऐलान

Fri, 02 Nov 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर शव रख कर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के वीआइपी क्षेत्रों में से एक छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में बुधवार को हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को मामला गरम है।  इस गोलीकांड में मृत गोपी कन्नौजिया के परिजनों ने गुरुवार की सुबह हुकुलगंज में शव रखकर विरोध-प्रर्दशव शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुवावजे की मांग की। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने हुकुलगंज में पांडेयपुर मार्ग पर गोपी का शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसीएम चतुर्थ और सीओ कैंट ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से बात मुआवजे की धनराशि की पहली किश्त जल्द आवंटित कराने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया तो परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

खजुरी स्थित धोबियाना गली निवासी सुक्खू कन्नौजिया के तीन बेटों में गोपी सबसे छोटा था। गोपी के दो बड़े भाई विष्णु और किशन पुलिस अधिकारियों के यहां गाड़ी चलाने और कपड़ा साफ करने का काम करते हैं। गोपी की हत्या के बाद उसकी मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रही थी कि गोपी काम से लौट कर आएगा और उससे खाना खाने को कहेगा। परिजनों ने बताया कि सुक्खू का पूरा परिवार एक कमरे में रहता है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


मॉल के सीसी कैमरे की फुटेज से मामला स्पष्ट होने पर गुरुवार को काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय, उसके रूम पार्टनर व मॉल के कपड़े के एक शोरूम के सेल्समैन भभुआ के रोहित सिंह और आरा निवासी शूटर ऋषभ सिंह विसू व कुंदन सिंह पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोेषित किया है।

कैसे पढ़ेंगे बच्चे, किसके सहारे रहेंगे हम

- फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल में हुई फायरिंग में पंचक्रोशी रोड स्थित गोडि़यानी बस्ती निवासी टेलर सुनील कुमार गौड़ को भी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी जनता देवी अचेत हो गई। होश में आने पर परिजनों से पूछ रही थी कि उसके बच्चे अब किसके सहारे पढ़ेंगे और हम सब कैसे रहेंगे। जनता का रोना देख उसको ढांढस बंधाने आई मोहल्ले की महिलाओं की रुलाई फूट रही थी।  

उधर, परिजनों ने बताया कि सुनील छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। चार बच्चों में से सिर्फ विकास की शादी हुई है और बाकी तीन सोनू, समीर व अरुण पढ़ाई करते हैं। सुनील के पिता हरिनाथ गौड़ ने कहा कि बेटा सुबह 10 बजे काम करने गया था और शाम को पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या कर दी गई है। बुढ़ापे में यह दिन भी देखना पड़ेगा ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था। परिजन हरिनाथ को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे लेकिन उनकी आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
 

व्यापारी जनता के बीच रखेंगे अपनी बात

- फोटो : अमर उजाला
शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उक्त बातें वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने कहीं। वह गुरुवार को व्यापारिक संगठनों की बैठक में बोल रहे थे। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षुब्ध दो दर्जन से ज्यादा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सिगरा में स्थित आवास पर हुई। 
संगठन अध्यक्ष ने कहा कि महामंत्री जयदीप सिंह तथा मंत्री मनोज दूबे ने कहा कि अब शासन, प्रशासन को जवाब देना होगा। इसमें निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल दो नवंबर को दोपहर दो बजे लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में पत्रकारवार्ता के माध्यम से शासन, प्रशासन को अपना मांगों से अवगत कराएगा।

संचालन शोभनाथ मौर्या ने किया। सभी सदस्यों ने इस संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का निश्चय किया। बैठक में अशोक अग्रहरि, शरद वर्मा, राजेश त्रिवेदी, प्रतीक गुप्ता, विमल मेहरोत्रा, राधेश्याम गौड़, मनीष, विभूति नारायण आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इन सवालों का कौन देगा जवाब

जेएचवी मॉल के बाहर, इंट्री और एक्जिट गेट पर महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड मेटल डिटेक्टर के साथ ही मॉल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मैनुअल तलाशी भी लेते हैं। बावजूद इसके नशे में धुत तीन युवकों के दो अवैध पिस्टल लेकर मॉल के भीतर प्रवेश करने पर सवाल उठ रहे हैं। सभी का कहना था कि मॉल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई है। 

हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मॉल के सिक्योरिटी अफसर और गार्ड्स से पूछताछ की। इसके बाद इंट्री और एक्जिट गेट पर तैनात तीन पुरुष और दो महिला गार्ड्स के साथ ही सिक्योरिटी अफसर को पूछताछ के लिए पुलिस कैंट थाने ले गई। थाने पर सभी एक-दूसरे को दोषी ठहराते रहे। 

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मॉल के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात में मॉल के सुरक्षा प्रबंधन की चूक देखी जा रही है और पूछताछ की जा रही है। मॉल के सुरक्षा प्रबंधन पर भी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें