Varanasi News : अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दर्शक के रूप में माैजूद खेल प्रेमियों ने अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रहे थे। विजेता टीम का एलान होते ही लोग खिलाड़ियों को बधाई देते नजर आए।
बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन बाबतपुर में अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के 42 पुरुष खिलाड़ी और 29 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं के बीच फाइनल मुकाबले खेले गए। मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर विजेता और संकट मोचन पीजी कॉलेज उपविजेता रहे।
वहीं, महिला वर्ग में महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर को विजेता एवं बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन को उपविजेता घोषित किया गया। इस दौरान अजहर अब्बास, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. श्रवण कुमार यादव, अजय कुमार वर्मा मौजूद रहे।