फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मदरसों को नोटिस, खत्म हो सकती है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूनिफाइड डिस्ट्रिक इनफार्मेशन सिस्टम (यूडायस) प्रपत्र भरने में लापरवाही पर 18 मदरसों को नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के अंदर यूडायस प्रपत्र न भरने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने यूडायस प्रपत्र नहीं भरने के मामले में नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर यूडायस का प्रपत्र भरने का निर्देश दिया है। प्रपत्र नहीं भरने वाले मदरसों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए राकेश सिंह ने बताया सभी विद्यालयों को यूडायस प्रपत्र प्रतिवर्ष भरना अनिवार्य है। इसके लिए मदरसों को भी निर्देश दिए गए थे। यही नहीं मदरसों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को व्हाट्स एप व मोबाइल से भी सूचना दी गई। इसके बावजूद कुछ मदरसों की यू डायस प्रपत्र भरने में रुचि नहीं है। ऐसी दशा में इन मदरसों की मान्यता पर विचार करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को संस्तुति की गई थी। बीएसए के पत्र के आधार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी 18 मदरसों की नोटिस दी है।
अब विद्यालयों की पहचान उसके नाम से नहीं यूडायस कोड से की जाती है। शिक्षा विभाग मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों को यूडायस कोड जारी करता है। इसके लिए विद्यालयों को यू डायस का प्रपत्र भरना होता है। इसमें विद्यालय की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर यूडायस कोड अपलोड करते ही संबंधित विद्यालय की पूरी रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें