लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी लेने में बीएचयू फिर पिछड़ गया। विश्वविद्यालय परिसर के 4768 मतदाताओं में से सिर्फ 1801 लोगों ने मतदान किया। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले बीएचयू के कला संकाय में मॉडल मतदान केंद्र पर पांच बूथ बनाए गए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काशी हिंदू विश्वविद्यालय लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य निर्वाह में एक बार फिर पिछड़ गया। देश-दुनिया को वाले कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाने वाले विश्वविद्यालय में इस बार भी पिछले लोकसभा चुनावों की तर्ज पर मतदान प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पाया। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बीएचयू कैंपस का मतदान प्रतिशत बहुत मामूली ऊपर बढ़ा, मगर 2014 के 39 फीसदी के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
बीएचयू के कला संकाय में बने मतदान केंद्र पर कुल 37.77 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात से शाम छह बजे तक हुए मतदान के दौरान बीएचयू के कुल 4768 मतदाताओं में से 1801 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले कैंट विधानसभा में आने वाले बीएचयू के कला संकाय में मॉडल मतदान केंद्र पर पांच बूथ बनाए गए थे।
बूथ संख्या 337 से 341 तक के बूथों पर कुल 4768 मतदाता वोटर लिस्ट में पंजीकृत थे, जिनमें से महज 1801 मतदाता ही वोट करने मतदान केंद्र तक पहुंचे। बूथ संख्या 337 पर कुल 611 मतदाताओं में से 279 ने वोट डाला। इसी तरह बूथ संख्या 338 के कुल 1169 मतदाताओं में से 516, बूथ 339 पर 943 में से 328, 340 पर 1014 में से 290 और बूथ संख्या 341 के कुल 1031 में से 388 मतदाताओं ने मतदान किया। गौरतलब है कि 2014 में बीएचयू कैंपस में 39 फीसदी और 2019 में 36.2 फीसदी मतदान हुआ था।