फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नदी में चप्पल निकालने कूदा LLB प्रथम वर्ष का छात्र, रविदास घाट पर गहरे पानी में समाया, मौत

Sun, 09 Apr 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रविदास घाट के सामने लगे जेटी पर शुभम सनडियाल बीती रात अपने साथी अमित चौधरी के साथ बैठा था। बातचीत करने के दौरान शुभम का चप्पल नदी में गिर गया। चप्पल निकालने के लिए शुभम नदी में कूद गया, जहां गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर एक युवक के डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घाट के सामने लगे जेटी पर शुभम सनडियाल (22 वर्षीय) बीती रात अपने साथी अमित चौधरी के साथ बैठा था। बातचीत करने के दौरान शुभम का चप्पल नदी में गिर गया। चप्पल निकालने के लिए शुभम नदी में कूद गया, जहां गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, शिवाला घाट पर गहरे पानी में जाने से मौत, परिजनों में कोहराम
 

विज्ञापन

मृतक शुभम - फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद अमित ने शुभम को डूबता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दिया। शुभम दरभंगा जिले के बिरौल थाना के भवानीपुर का रहने वाला था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने के बाद परिजन दरभंगा बिहार से रविवार सुबह रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें