फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गणतंत्र दिवस की झांकी में दुनिया देखेगी काशी पुराधिपति का वैभव, राजपथ पर दिखेगा बाबा का धाम

Thu, 20 Jan 2022 10:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
Kashi Vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
भव्य, दिव्य और नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का वैभव इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर बिखरेगा। 26 जनवरी को झांकी में परेड के दौरान बाबा का धाम इस बार आकर्षण का केंद्र होगा। प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम व एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे।

सनातन धर्मियों के लिए आस्था और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बाबा काशी विश्वनाथ का धाम राजपथ पर नजर आएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली यूपी की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही सुरसरि भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी के अलावा उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय और पंजाब की झांकियों को शामिल किया गया है। दिल्ली में झांकियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसे इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ धर्म की नगरी काशी की परंपरा तथा संस्कृति दिखाई दे। इसके पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की झांकी राजपथ पर सजाई जा चुकी है।

4 of 5
विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में प्रदेश की झांकी में विद्यापीठ को चयनित किया गया था। गणतंत्र दिवस के आयोजन इस बार कोविड प्रोटोकॉल के साथ आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि राजपथ पर बाबा के धाम की झांकी का प्रदर्शन हम सभी के लिए गौरव की बात है। झांकी में धाम की भव्यता का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें