फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः वाराणसी में इसबार 200 करोड़ के पार कारोबार, ऑफर्स की बौछार, खरीदारों की भरमार

Mon, 24 Apr 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ज्वैलर्स के यहां बुक हो चुके हैं 115 करोड़ के आभूषण और सिक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर वाराणसी का सराफा मार्केट बूम-बूम करेगा। दीपावली के समय जैसी खरीदारी की उम्मीद है। अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को है। इस दिन आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के आदि की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


इसे लेकर ज्वेलर्स के यहां और शोरूम में एक पखवारे पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि अबकी 200 करोड़ के पार खरीदारी हो सकती है। अब तक 115 करोड़ से अधिक के आभूषणों की बिक्री और बुकिंग हो चुकी है।

अक्षय तृतीया के साथ ही लगन का सीजन होने से भी ज्वैलरी की खरीदारी में तेजी आई है। रिकार्ड मांग, बुकिंग और बिक्री से सराफा कारोबारियों को मंदी से उबरने की उम्मीद है। इस बार भी डायमंड ने लोगों के दिलों में मजबूत जगह बनाई है।
विज्ञापन


पिछले अक्षय तृतीया के कारोबार में 30 फीसदी हिस्सेदारी डायमंड ज्वैलरी की थी, जो इस बार 40 फीसदी के पार है। ज्वैलर्स ने पिछले साल की तुलना में इस साल 20 प्रतिशत अधिक कारोबार की उम्मीद जताई है।

आटोमोबाइल बाजार भी गरम
अक्षय तृतीया पर सराफा ही नहीं आटोमोबाइल बाजार भी गरम है। दुपहिया और चार पहिया वाहनों की भी बुकिंग की गई है। बाइक विक्रेताओं की माने तो मीडियम सेगमेंट की बाइक की मांग अधिक है।

युवक स्पोर्ट्स बाइक पसंद कर रहे हैं। देहात से ग्राहक अधिक आ रहे हैं। प्रमुख कारोबारियों की की मानें तो बाइक के लिए अब तक 90 लाख से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। लगन के चलते भी इसमें तेजी आई है। 
विज्ञापन

इनकी डिमांड सबसे अधिक

 - चांदी की मूर्तियां, सिक्के, लाइट वेट में सोने और डायमंड के फैशनोल रिंग, ईयर रिंग, चूड़ी, कंगन, टॉप्स आदि।

अब तक इतने की बुकिंग व बिक्री
सोने के सिक्के                  30 करोड़
स्वर्ण आभूषण                   60 करोड़
हीरे के आभूषण                 29 करोड़
चांदी के सिक्के                    15 करोड़
चांदी की आभूषण                17 करोड़
चांदी की मूर्तियां व अन्य        5 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें