गौरतलब है कि दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल के नाम सामने आए, जिसके बाद तीनों को आरोपी बनाया गया। यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। अब अदालत में अभियोजन पक्ष की गवाही अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आगामी सुनवाई में टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी की गवाही के साथ मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।