फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नए वैरियंट ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा, बीएचयू प्रो. ने कहा- डेल्टा से ज्यादा ओमीक्रॉन वैरियंट प्रभावित

Mon, 29 Nov 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओमीक्रॉन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में भले ही कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है, लेकिन नए वैरियंट ओमीक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों की जांच भी की जाएगी। एहतियातन बाहर से आने वालों को दस दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसमें प्रयागराज, वाराणसी सहित ऐसे जिले जहां विदेशी पर्यटकों का आवागमन अधिक होता है, वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वैसे तो एयरपोर्ट पर पहले से ही कोरोना जांच की व्यवस्था है, लेकिन ओमीक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की निगरानी अधिक करने को कहा गया है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शासन स्तर से इस नए वैरियंट ओमीक्रॉन को लेकर एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। इस वैरियंट के सैंपल की जांच की व्यवस्था अभी जिले में नहीं हैं। ऐसे में शासन से जांच के लिए भी दिशा निर्देशन मांगा गया है, जिससे अगर कोई सैंपल भेजना हो तो भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने मांगी टीकाकरण वालों की सूची
नए वैरियंट से निपटने को लेकर शासन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसमें जिलेवार सीएमओ से कोरोना टीकाकरण कराने वालों की सूची मांगी गई है। इसमें पहली, दूसरी डोज वालों की अलग-अलग सूची तैयार कराई जा रही है। अभी जिले में प्रथम और द्वितीय डोज के बीच करीब 10 लाख का अंतर है, इसे पूरा करना चुनौती बनी है। 

नए वैरियंट के संक्रमण का प्रभाव अधिक 
कोरोना के अलग-अलग वैरियंट पर शोध करने वाले बीएचयू प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि डेल्टा वैरियंट के मुकाबले कोरोना के इस नए वैरियंट ओमाक्रॉन के संक्रमण का प्रभाव अधिक है। इससे संक्रमित व्यक्ति दो लोगों को संक्रमण दे सकता है। ऐसे में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह अन्य डेल्टा वैरियंट से अलग है। इससे बचाव के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें