फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी हेल्थ रैकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड पर फिर वाराणसी को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

-अक्तूबर माह की जारी हुई रैकिंग में मिला 74 फीसदी अंक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में एक बार फिर से वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अक्तूबर माह की जारी रैंकिंग में जिले को 74 फीसदी अंक मिले हैं। इस वित्तीय वर्ष में दूसरी बार पहला नंबर मिला है। अगस्त में भी पहला स्थान हासिल हुआ था।
शासन स्तर से स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर हर महीने डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की जाती है। यूपी की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड (नवंबर 2024) में बेहतर प्रदर्शन वाराणसी का रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में वाराणसी की अभी तक की उपलब्धि 68 फीसदी है, जबकि पिछले माह की उपलब्धि 74 फीसदी थी। सिजेरियन प्रसव में 61 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय पर किया जा रहा है। टीकाकरण, परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व जांच, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, टीबी नोटिफिकेशन, गर्भावस्था के दौरान एचआईवी की जांच समेत 16 संकेतकों पर भी बेहतर प्रदर्शन हुआ है। सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर काशी विद्यापीठ पीएचसी सबसे आगे
सीएमओ ने बताया कि अक्टूबर माह की जारी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में ब्लॉक स्तर पर काशी विद्यापीठ पीएचसी को पहला, चोलापुर को दूसरा और पिंडरा को तीसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही हरहुआ पीएचसी को चौथा, सेवापुरी को पांचवां, अराजीलाइन सीएचसी को छठां, बडागांव पीएचसी को सातवां, चिरईगांव पीएचसी को आठवां और शहरी इकाई को नौवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें