फुटबॉल नर्सरी की अंशिका यादव ने पहला गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं मैच के अंतिम समय में पहाड़ी गांव की खुशी ने गोल मारकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी की सेमेस्टर परीक्षा छूटी तो छात्र-छात्राओं को दो दिन बाद फिर मिलेगा मौका, यहां पढ़ें- शेड्यूल
पेनल्टी शूटआउट में फुटबॉल नर्सरी की रिद्धिमा, आंशिक और सौम्या ने गोल किए। वहीं मैच का निर्णायक गोल गोलकीपर इकरा ने किया। पहाड़ी गांव की तरफ से सिया और खुशी ने गोल किए। इस तरह फुटबॉल नर्सरी ने 4-2 के स्कोर के साथ फाइनल मैच जीत लिया। मैच की बेस्ट प्लेयर का खिताब गोलकीपर इकरा को दिया गया। मुख्य अतिथि भी प्रमोद कुमार सिंह और संजय सिंह रहे।