फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम का विमान सेवा पर असर: वाराणसी एयरपोर्ट पर पांच विमान देरी से पहुंचे, दो डाइवर्ट

Sun, 02 Jan 2022 08:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमान सेवाओं पर असर पड़ रहा है। कोहरा और धुंध की वजह से कई विमान देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। दो डाइवर्ट भी किए गए।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण विमानों की उड़ान पर असर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिक सर्दी और खराब मौसम के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। वाराणसी में रविवार सुबह पूरे दिन कोहरा और धुंध छाई रही। जिस कारण विमान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को मौसम की खराबी के कारण पांच विमान देरी से पहुंचे। साथ ही दो विमान डाइवर्ट हो गए। साथ ही कई विमान निरस्त हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान 6ई 995 सुबह 120 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से 09:10 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 11:10 बजे पहुंचा था। मौसम साफ नहीं होने के कारण विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए एटीएसी द्वारा अनुमति नहीं मिली। जिसे डाइवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर भेज दिया गया। वहीं मौसम साफ होने के बाद विमान दोपहर 01:40 बजे पहुंचा।

वहीं गो एयरवेज का विमान जी8 404 दिल्ली से 9:10 बजे सुबह 160 यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 11:40 बजे पहुंचा। धुंध होने के कारण विमान को डाइवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट भेज दिया। जो डेढ़ बजे फिर वाराणसी पहुंचा।

विज्ञापन

यह विमान रहे विलंबित
1- स्पाइसजेट का विमान एसजी 201 मुंबई से वाराणसी सुबह 9:50 बजे की जगह 12:13 बजे दोपहर में पहुचा।
2- गो एयरवेज जी8 381 मुंबई से सुबह 9 बजे उड़ान भर कर वाराणसी एयरपोर्ट पर 11:15 बजे पहुंचता है लेकिन यह विमान दृश्यता साफ होने के बाद 12:05 बजे पहुंचा।
3- गो एयरवेज जी8- 805 बैंगलोर से 02:10 बजे दोपहर में उड़ान भरकर शाम 04:25 बजे पहुचता है, लेकिन निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से पहुंचा।
4- इंडिगो 6ई 6471 अहमदाबाद से शाम 05:20 बजे उड़ान भरकर शाम 07:10 बजे पहुंचने क बजाय एक घंटे देरी से पहुंचा।
विज्ञापन

यह विमान रहा निरस्त
गो एयरवेज का विमान जी8 182 दिल्ली से वाराणसी ऑपरेशनल कारण से निरस्त रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें