वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार स्थित एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसके अंदर मौजूद दो किशोरों की मौत हो गई थी। मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मी भी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आदमपुर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार में दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल में किराना की दुकान है। दुकान के पीछे गैस की रिफिलिंग का अवैध तरीके से काम किया जाता था। मंगलवार को दुकान में आग लग गई और उसके अंदर मौजूद रिजवान व फैजान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे।
इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। दोनों बच्चे करेंट की चपेट में आ गए थे और फिर झुलसने की वजह से उनकी मौत हो गई।