फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी वाराणसी के लोगों को लगाया चूना, एक लाख के लोन का दिया लालच, भुक्तभोगियों ने घेरा थाना

Thu, 03 Sep 2020 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
थाने के बाहर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की जालसाजी के मामले जिले में अक्सर सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद लोग इनके चंगुल में फंस ही जाते हैं। गुरुवार को एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाकर महिलाओं ने सिगरा थाने का घेरावकर जमकर हंगामा किया। प्रकरण को लेकर शिवरतनपुर रामजानकी कुआं भेलूपुर की सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर ग्रीन फील्ड माइक्रोफाइनेंस कंपनी के लोगों के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में तीन युवकों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि सिगरा स्थित साजन सिनेमा के समीप ग्रीन फील्ड माइक्रोफाइनेंस कंपनी का आफिस खुला था। कंपनी ने एक लाख रुपये लोन के लिए किसी से चार हजार तो किसी से दस हजार रुपये जमा कराया। गुरुवार को पैसा मिलने की दिन कंपनी के ऑफिस पर ताला लटका मिला।

तहरीर देने वाली सुनीता देवी ने बताया कि हम 13 लोगों का ग्रुप बनाया गया और कहा गया कि एक हफ्ते में लोन का पैसा आ जाएगा। बुधवार को ही पैसा आ जाना चाहिए था लेकिन नहीं आया। जब हम सब फोन किए तो कभी यहां तो कभी वहां आने को कहा गया। सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हमें हमारा पैसा चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उधर, मौके पर मौजूद ग्रीन फील्ड माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट अमित कुमार सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को नौकरी के लिए कंपनी ने एक विज्ञापन निकाला था। विज्ञापन को देकर वह और तकरीबन 50 लोगों ने 19 अगस्त को इंटरव्यू दिया और 10 युवकों को चयनित किया गया। सभी को बताया गया था कि आपको फाइनेंस का काम करना है। सभी लोग काम में लग गए।

बुधवार को 13 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और प्रति महिला 3500 रुपये जमा कराए गए। बुधवार को ऑफिस में चार लाख नब्बे हजार रुपये फाइनेंस के और 50 हजार रूपये रजिस्ट्रेशन का जमा किया गया। गुरुवार की सुबह ऑफिस पहुंचे तो ताला बंद था। उसके बाद हम सिगरा थाने आए और महिलाओं को भी यहीं बुलाया। अब महिलाएं हम पर ही आरोप लगा रही हैं।  
सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि माइक्रोफाइनेंस कंपनी के अमित, मिहिर, विशाल, नीतू, अभिषेक, राजेश, महेश, सोनी आदि के खिलाफ महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें