फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 25 हजार का इनामी, बीएचयू के निष्कासित छात्र का कोर्ट में सरेंडर, जानलेवा हमले का आरोप; जेल

Tue, 11 Aug 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के 25 हजार रुपये के इनामी छात्र नेता क्षितिज उपाध्याय ने सोमवार को एसीजेएम (नवम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर बिरला छात्रावास के गेट पर छात्र रोशन मिश्रा पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के 25 हजार रुपये के इनामी छात्र नेता क्षितिज उपाध्याय ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए एसीजेएम (नवम) अमित कुमार यादव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। क्षितिज पर बिरला छात्रावास के गेट पर एक साथी छात्र पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास जिले का निवासी क्षितिज बीएचयू का छात्र रहा है। मामले में बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा ने 21 फरवरी को लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रोशन ने पुलिस को बताया था कि घटना वाली रात करीब नौ बजे वह अपने साथी विशाल के साथ बिरला ए छात्रावास के गेट पर खड़ा था।

आरोप है कि इसी दौरान पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ और तपस बाइक से वहां पहुंचे। तीनों ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। रोशन के मुताबिक, फायर की गई गोलियों में एक उसके सिर के पास से और दूसरी छाती के बगल से होकर गुजरी। जान बचाने के लिए वह छात्रावास के अंदर भागा तो हमलावरों ने पीछे से भी दो गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि उस पर हमला पूर्व निष्कासित छात्र क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद से क्षितिज पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया था। इसके साथ ही पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

सोमवार को क्षितिज अचानक अदालत पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लगने से पहले ही उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें