दूसरी बैठक अपराह्न तीन बजे होगी। इसमें वाराणसी महानगर और जिले के सभी पदाधिकारी, सातों मोर्चों के महानगर व जिलाध्यक्ष, जिले और महानगर के कुल 33 मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
शाम पांच बजे तीसरी बैठक प्रस्तावित है। इसमें 13 अगस्त को जिले में निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए बनाई गई व्यवस्था टोली के साथ क्षेत्र प्रभारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बैठकों के बाद रमेश सिंह शाम छह बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।