अगर आप भी एक दमदार सास हैं और आपकी बहू भी आपसे कुछ कम नहीं है तो फिर ये गुड न्यूज आपके लिए है। जी हां, उत्तर प्रदेश के पांच बड़े शहरों की कमाल की सास-बहू वाली जोडि़यों को ‘अमर उजाला’ टेलीविजन की दुनिया के मशहूर कलाकारों से रूबरू होने का मौका देने जा रहा है। कैसे, हम आपको बताते हैं।
जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले सीरियल "हमारी वाली गुड न्यूज" की मुख्य कलाकार जूही परमार और सृष्टि जैन इस कहानी में सास-बहू बनी हैं। कहानी भी कुछ ऐसी अतरंगी है कि आप देखकर दांतों तले अंगुली दबा लेंगी। जी हां, ये सास-बहू वैसी सास बहू नहीं हैं जैसी कि अब तक आप टेलीविजन धारावाहिकों में देखते आए हैं। यहां सास ने बहू की खुशियों के लिए खुद को ही प्रयोगशाला बना दिया है।
इन दोनों कलाकारों को ‘अमर उजाला’ 13 अक्टूबर की शाम 5 बजे आपसे मिलवाने ला रहा है। ये दोनों मुंबई से होंगी ऑनलाइन और प्रदेश के पांच मुख्य शहरों-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और आगरा की एक-एक सास-बहू की जोड़ी को मिलेगा मौका सीधे इनसे बातें करने का। ये दिल-मिल जोड़ी रिश्ता यानी डॉटर इन लॉ और मदर इन लॉ रिश्ता एक नया इतिहास लिखने वाला है और आपको भी इसमें शामिल होने का आमंत्रण है। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ‘अमर उजाला’ के यूट्यूब व फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
तो तैयार रहिए अपनी पसंदीदा कलाकारों से बातचीत के लिए। इस लाइव प्रसारण के दौरान हम दर्शकों से भी सवाल-जवाब का एक मजेदार सिलसिला जारी रखेंगे और इस दौरान पूछे गए पूछे गए सवालों के जवाब देकर आप जीत सकेंगे आकर्षक उपहार। यही नहीं, जी टीवी ढूंढ रहा है अपनी ई-मैगजीन सास बहू सहेलीस के कवर पेज के लिए आप के बीच से ही एक रोचक सास-बहू जोड़ी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अपलोड करे अपनी पसंदीदा सास-बहू फोटो हैशटैग #Saasbahusahelis के साथ। फोटो को टैग करना न भूले। इंस्टाग्राम पर @zeetv और फेसबुक पर @ZeeTVIndia को जरूर टैग करें। चुनी गई टॉप 3 सास बहू जोडि़यों को घर बैठे मौका मिलेगा शो के कलाकारों से सवाल पूछने का।
आपको बताते चलें कि जी टीवी का पर ये नया और रोचक सीरियल ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ 20 अक्टूबर से प्रसारित होने जा रहा है। ये सीरियल सास-बहू की रोल रिवर्सल भूमिका पर आधारित है और इसमे बहुमुखी टेलीविजन अभिनेत्री सृष्टि जैन दिखेंगी नव्या तिवारी के रूप में जबकि रेणुका की भूमिका निभाने जा रही हैं जूही परमार।