बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 14वां परिनिर्वाण दिवस मंडल कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया। उन्होंने दलितों व पिछड़ों के लिए संघर्ष किया, जिसका बचा हुआ कार्य बसपा आज भी बदस्तूर जारी रखी है।
विशिष्ट अतिथि सेक्टर प्रभारी राजेश भारती, जिला अध्यक्ष नवीन भारत, हर्ष राजभर, भृगुनाथ पटेल, लक्ष्मण राम, पप्पू पटेल, अवनीश कुमार, दीपचंद्र चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, सीता राम त्यागी, सुभाष सोनकर आदि ने श्रद्धा के फूल चढ़ाएं। उधर उत्तरी ककरमता स्थित बसपा के वरिष्ठ नेता मेराज फारूकी जुग्गन के आवास पर बसपा के संस्थापक का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। लोगों ने अपने विचार रखे। इनमें मुंशीराम संतोष, मोहन राजभर, शमीम फिरोज अहमद इकबाल हाशमी, अबू बाकर आदि शामिल रहे।