एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों के शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों का शव हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि के लिए पहुंचा। एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ। मुख्यअग्नि हरिश्चंद्र घाट पर पुलिस की देख रेख में डोमराजा परिवार के बहादुर चौधरी ने दी।