लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी के डीएम ने कर्मचारियों व अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण आदेश दिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करें।
कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनाव होने तक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। यह आदेश जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने दिए। कलेक्ट्रेट के राइफल क्लब में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे कर बूथवार वोटर्स की सूची बनाएं। ऐसे नाम जुड़वाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर कराएं।
यह जिम्मेदारी ईआरओ, एईआरओ की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराएं। अभी बहुत से वोटरों के नाम छूटे हैं। एक भी पात्र वोटर छूटेगा तो संबंधित जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि सर्वे के दौरान यह भी देख लें कि एक ही परिवार के समस्त मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। सभी बूथों पर सुविधा चेक करा लें जहां कमी हो उसे तत्काल पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया, व्हील चेयर व वॉलेंटियर की सुविधाएं पूरी कराएं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी पूरी रखें। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ईवीएम मशीनों की तैयारी पूरी रखें।