फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi : वकीलों की हड़ताल के चलते ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों में टली सुनवाई, 9 अप्रैल को पड़ी अगली तारीख

Sat, 06 Apr 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ समेत दो मामलों में शनिवार को सुनवाई टल गई। दोनों मामलों में नौ अप्रैल की अगली तारीख पड़ी है। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों की सुनवाई शनिवार को टल गई। अब दोनों मामलों की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी।

पहला मामला वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद से संबंधित है। इस वाद में लोहता निवासी मुख्तार अहमद के पक्षकार बनने की मांग के आवेदन पर सुनवाई होनी है। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि नौ अप्रैल नियत की है।
विज्ञापन


दूसरा प्रकरण, अविमुक्तेश्वर महादेव की ओर से विश्व हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और अजीत सिंह से संबंधित है। इसमें ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने सहित अन्य मांगें की गई है। इस वाद की भी नौ अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें