रामलाल का आरोप है कि विरोध करने पर पप्पू, मालिक, मुनकु, सुनील, सानोज, सोनू, महेंद्र, सुजीत, गोरख, रोहित, शिवशंकर, रामसिंह, हौसिला, कुलदीप और दीपक समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची रामलाल की पत्नी गिरजा देवी और बहुओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शिवपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रामलाल की तहरीर के आधार पर 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे मकान निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद को बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में मारपीट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।