फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर विवाद, 16 लोगों पर प्राथमिकी; तथ्यों के आधार पर कार्रवाई

Sat, 03 Oct 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शिवपुर के कानूडीह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया। निर्माण रोकने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में रामलाल ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पत्नी और बहुओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह (सरसवां) गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया। निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कानूडीह गांव निवासी रामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। रामलाल के अनुसार, वह अपनी आराजी में आवास का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि एक अक्तूबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। रामलाल ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

रामलाल का आरोप है कि विरोध करने पर पप्पू, मालिक, मुनकु, सुनील, सानोज, सोनू, महेंद्र, सुजीत, गोरख, रोहित, शिवशंकर, रामसिंह, हौसिला, कुलदीप और दीपक समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची रामलाल की पत्नी गिरजा देवी और बहुओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शिवपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रामलाल की तहरीर के आधार पर 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे मकान निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद को बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में मारपीट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें