फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: चोलापुर में अवैध खनन को लेकर हिस्ट्रीशीटर का धमकी भरा वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 09:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चोलापुर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के द्वारा थाना क्षेत्र के मोहाव स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात्रि में कुछ लोगों के बीच जाकर धमकी देना गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
चोलापुर में खनन को लेकर हिस्ट्रीशीटर का धमकी भरा वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र में इन दिनों हो रहे अवैध खनन को लेकर खनन माफिया में वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। वर्चस्व को लेकर एक दूसरे को गाली गलौज मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोलापुर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के द्वारा थाना क्षेत्र के मोहाव स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात्रि में कुछ लोगों के बीच जाकर धमकी देना गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह ने पुलिस को बताई एक-एक बात, सीएम योगी के इस आदेश के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

वीडियो और ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि मामला खनन से जुड़ा हुआ है जिसमें किसी प्रकार की सूचना किसी को दिए और लिए जाने के मामले में नाराजगी है। दोनों के बीच किसी समय वर्चस्व को लेकर अनहोनी भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि रात्रि में अवैध असलहे का प्रदर्शन भी हुआ था। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो और ऑडियो से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें