फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में दो पक्षों में मारपीट, खून से लथपथ पिता को देख चिल्लाती रही बेटी; तलवार से हमला करते रहे हमलावर

Sat, 05 Jul 2025 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। तलवारबाजी में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौना में शनिवार को एक निराश्रित गोवंश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
छितौना गांव निवासी संजय सिंह के हरा चारा के खेत में एक निराश्रित गाय चली गई, जिसे उन्होंने बाहर निकाल दिया। इसके बाद गाय पास के खेत में चली गई, जो खेत छोटू राजभर, भोले राजभर, गुलाम राजभर और सुरेंद्र राजभर का बताया जा रहा है। इन्होंने भी गाय को बाहर कर दिया। गाय दोबारा संजय सिंह के खेत में लौट आई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन

बेटी के सामने पिता पर ताबड़तोड़ किया वार

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और तलवारबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान पिता को खून से लथपथ देख कर बेटी पापा- पापा चिल्लाती रही, लेकिन हमलावर तलवार से हमला करते रहे। झड़प में एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि द्वितीय पक्ष से चार लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में मारपीट, तीन पंडा और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर स्थिति को शांत कराने में जुटे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत थाना चौबेपुर प्रभारी रविकांत मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें