फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित एक नर्सिगिं होम में गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद उसकी शुक्रवार को मौत हो गई उधर मौत के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर के सैदपुर निवासी के देवचंदपुर निवासी अनुपम गौतम को परिजन 24 जून की रात 11:00 बजे शीघ्र के गांधीनगर स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में ले आए जहां बृहस्पतिवार को उसकी डिलीवरी हुई। महिला के पिता मोहन ने बताया कि डिलीवरी के बाद शुक्रवार सुबह से ही संबंधित मरीज को बेचैनी होने लगी। इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी तो वह पहले तो नजर अंदाज करने लगे लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो आनन-फानन में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया जहां शाम 5:00 बजे उसकी मौत हो गई।
उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रबंधन के डॉक्टर नीलम ओहरी का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने गई थी। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें